कौशाम्बी,
कौशाम्बी पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना,बोले 2017 के पहले अराजकता,गुंडाराज का था माहौल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में शुक्रवार की सुबह प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सराय अकिल थाना क्षेत्र के महिला स्थित मऊ मानिकपुर के विधायक के अविनाश चंद्र द्विवेदी उर्फ लल्ली महाराज के आवास एक निजी कार्यक्रम में पहुंचें। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
मीडिया के सवाल पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2017 से पहले हमारे राज्य कि क्या स्थिति थी, यह किसी से छिपा नहीं है। 2017 के पहले 12 बजे दिन में भी डर के कारण घर से नही निकल पाता था। खेत में खड़े ट्रैक्टर चोरी हो जाते थे। उस समय मंत्री की भैंस भी चोरी हुआ करती थी। 2017 के पहले प्रदेश में गुंडाराज था भ्रष्टाचार था।
उन्होंने कहा कि 2017 के बाद से हमारे योगी जी की सरकार आ गयी है।जिससे अब रात को 12 बजे भी बेहिचक मां अपनी बेटियों के साथ बाहर निकल सकती है। वो हरिद्वार से दिव्य भव्य कुम्भ में स्नान के लिए प्रयागराज भी आ रही है। आज अयोध्या में दर्शन करने को जा सकती है। आज प्रदेश में कानून का राज है। आज उत्तर प्रदेश में दूसरे प्रदेश के लोग दिन रात आ जा रहे हैं।
कानून व्यवस्था पर सवाल पूछने में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रयागराज का जिक्र करते हुए बताया कि प्रयागराज में ही बहुत सी ऐसी गलियां थी जहां के लोग भारत माता की जय के जयकारें लगाने से डरते थे। और रात को घूमना तो छोड़िए लोग डर के कारण दिन में भी नही घूमते थे। कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रयागराज ये जो इलाके है यहाँ भय का आतंक था। जब माफियाओं का काफिला भी निकलता था तो बड़े बड़े अधिकारी भी रूक जाते थे। पर आज प्रदेश में कानून का राज है। और प्रदेश में रहने वाला हर एक नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। और व्यापार भी कर रहा है। प्रदेश ही नही आज देश में भी मोदी जी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे है।








