उत्तर प्रदेश,
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का फतेहपुर आगमन कल,मृतक हरिओम बाल्मीकि के परिजनों से मिलने गांव जाएंगे राहुल गांधी,
यूपी के फतेहपुर जनपद निवासी हरिओम वाल्मीकि की विगत दिनों रायबरेली में पीटकर हुई हत्या के सम्बन्धी मामले में कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) राहुल गांधी शुक्रवार को फतेहपुर पहुंच रहे है,कांग्रेस नेता राहुल गांधी मृतक हरिओम बाल्मीकि के परिजनों से मिलने उनके आवास तुराब अली का पुरवा, जनपद-फतेहपुर जाएंगे और पीड़ित परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार की सुबह दिल्ली से प्राइवेट जेट से लगभग 07.30 बजे कानपुर एयपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से वह फतेहपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस दौरान उनके साथ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय,कौशाम्बी जिलाध्यक्ष गौरव पांडे,फतेहपुर जिलाध्यक्ष समेत तमाम कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
इक जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय वाराणसी से कार द्वारा आयेंगे, जिनका स्वागत कोखराज टोल प्लाजा पर कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा किया जाएगा और फिर उनके साथ फतेहपुर जनपद के लिए रवाना हो जाएंगे।