कौशाम्बी
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र के जन्मदिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।खेल प्रतियोगिता में खेल प्रेमियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।इस दौरान दौड़,भाला फ़ेंक सहित तमाम प्रतियोगिता आयोजित हुई।प्रतियोगिता के आयोजक डॉक्टर अरुण केसरवानी ने बताया कि मेजर ध्यान चंद्र के जन्मदिवस एवम खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।जिसमे कई खेल प्रतियोगिता कराई गई जिसमें तमाम खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है।