कौशाम्बी:भाजपा की डबल इंजन सरकार में व्यापारी निर्भय होकर कर रहे व्यापार:धर्मराज मौर्य,
यूपी के कौशाम्बी के भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य को पुनः जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ,संगठन अध्यक्ष अरविंद केसरवानी के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य को अंगवस्त्र एवं माला पहना कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि व्यापारी देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इनका विकास होने पर ही देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत बन सकती है। पहले की सरकारों में अपराधी व्यापारियों से अवैध वसूली करते थे लेकिन 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद से व्यवसाई बिना किसी डर के व्यापार कर रहे हैं। साथ ही जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने उपस्थित सभी व्यापारियों को ये आश्वाशन देते हुए कहा कि आप सभी हमारे अभिन्न अंग हैं। आपकी सुरक्षा हमारी व हमारी सरकार की प्राथमिकता है ऐसी तमाम बातों को विस्तार पूर्वक बताते हुए सभी व्यापारियों का सहृदय धन्यवाद किया।
इसी क्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक,राष्ट्रीय जन उद्योग संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द केसरवानी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी निर्भय है और कुशलता पूर्वक अपना व्यापार कर रहे हैं, आज इस मौके पर सभी व्यापारी ये हुंकार भरते हैं कि 2027 में जनपद की सभी विधानसभाओं में प्रचण्ड बहुमत से कमल खिलाने का कार्य किया जाएगा।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी,नीरज बनारसी,दिनेश केसरवानी,विकास गुप्ता,झल्लर चौरसिया,नीतू कनौजिया,आशा रानी,रामबाबू मोदनवाल,शिवम केसरी,विनोद कुमार,रामफल मौर्य,संजीव केसरवानी,सचिन वर्मा,सुरेश चंद्र,कृष्णा केसरवानी सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहें।








