कौशाम्बी: कौशाम्बी में महज तीन सौ रुपए चोरी करने के चक्कर में हुई थी वृद्ध महिला की हत्या,हत्या कर जेब से निकाला था रुपया,आरोपी अरेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी जिले में महज तीन सौ रुपए चोरी करने के चक्कर में वृद्ध महिला की हत्या की गई थी,आरोपी ने हत्या कर मृतका के जेब से रुपया निकाला था,पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया और न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।
मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र का है जहा काजीपुर गांव में 9 फरवरी की रात में सोते समय वृद्ध महिला लखपतिया उम्र लगभग 70 वर्ष की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी, घटना के खुलासा के लिए एसपी राजेश कुमार ने टीम गठित कर खुलासा करने का निर्देश दिया था,एसओजी प्रभारी की टीम और संदीपन घाट थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से हत्या की घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली तो पता चला कि ओम प्रकाश पटेल उर्फ छोटू पटेल पुत्र रामनरेश पटेल ने लूट की नियत से वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या की है, पुलिस ने सैय्यद सरावां मोड़ के पास से आरोपी ओमप्रकाश पटेल को अरेस्ट कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि 9 फरवरी की शाम 4:00 बजे वह गुटखा लेने गया था,देख रहा था कि वृद्ध महिला अपने जेब में कुछ रुपए रख रही है जिससे उसकी नियत खराब हो गई और रात में वृद्ध महिला के पास पहुंचा और उसकी जेब की तलाशी लेने लगा लेकिन वृद्ध महिला जाग गई और वह नाम लेकर पुकारने लगी पकड़े जाने के डर से उसने वृद्ध महिला लखपतिया का गला दबाकर हत्या कर दिया, आरोपी ने बताया कि वृद्ध महिला की हत्या के बाद उसके जेब से रुपए निकाल लिया जो मात्र 300 रुपया था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है जहां से आरोपी ओमप्रकाश को जेल भेज दिया गया है।








