लखनऊ में डिप्टी सीएम का प्लेन फिर हुआ खराब,डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक एक घंटे तक फंसे रहे

उत्तरप्रदेश: लखनऊ में डिप्टी सीएम का प्लेन फिर हुआ खराब,डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक एक घंटे तक फंसे रहे,

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को करीब 1 घंटे तक इंडिगो की फ्लाइट में फंसे रहे। दोनों लखनऊ एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर कोलकाता जा रहे थे।

टेकऑफ से पहले पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। उसने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी। इंजीनियरिंग टीम को बुलाया। करीब एक घंटे तक विमान की जांच की गई। इसके बाद फ्लाइट कोलकाता के लिए रवाना हुई।

इसके पूर्व दो दिन पहले कौशाम्बी आते समय डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर हवा में खराब हो गया था,जिसके बाद हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor