कौशाम्बी: एक ही घर से दो बहनों को भगा ले गए दो युवक,पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक ही घर से दो बहनों (एक युवती और एक किशोरी ) को दो युवक बहला फुसलाकर भगा ले गए,परिजनों ने काफी देर तक खोजा लेकिन दोनों नहीं मिली,जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो अलग अलग FIR दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मामला कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहा के एक ही परिवार की एक 21 वर्षीय युवती कोखराज थाना क्षेत्र के शिवा सरोज पुत्र दौलत राम निवासी मीरपुर शहजादपुर और उसकी बुआ की एक 17 वर्षीय बेटी संतोष कुमार पुत्र अज्ञात निवासी टीकरडीह थाना कोखराज को शनिवार को बहला फुसलाकर भगा ले गए।
परिजनों ने काफी देर तक खोजा लेकिन दोनों नहीं मिली जैक बाद परिजनों ने कोखराज थाना पुलिस को लिखित शिकायत की, पुलिस ने युवती के पिता और किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।








