घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी,कालाबाजारी और अवैध बिक्री रोकने के लिए टीम ने की छापेमारी,दुकानदारों को कोयला भट्टी के लिए किया प्रेरित

कौशाम्बी: घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी,कालाबाजारी और अवैध बिक्री रोकने के लिए टीम ने की छापेमारी,दुकानदारों को कोयला भट्टी के लिए किया प्रेरित,

यूपी के कौशाम्बी जिले में जिलापूर्ति अधिकारी के निर्देश पर घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी,कालाबाजारी और अवैध बिक्री रोकने के लिए टीम ने छापेमारी की है,टीम ने दुकानदारों को कोयला भट्टी के लिए प्रेरित किया।

इसी क्रम में शुक्रवार को सप्लाई इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने टीम के साथ चायल क्षेत्र के बेरुवा में छापेमारी की। टीम ने गैस चूल्हे की दुकानों, मिठाई की दुकानों और ठेले-पटरी पर दुकान लगाने वाले एक दर्जन से अधिक स्ट्रीट वेंडरों की जांच की।जांच के दौरान टीम को सभी जगह स्थिति सामान्य मिली और कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई।

टीम ने चाय नाश्ते के ठेले वाले दुकानदारों के यहां कोयला भट्टी के प्रयोग किए जाने पर प्रसन्नता जताई और अन्य लोगों को भी कोयला भट्टी के प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor