कौशाम्बी: मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने स्कूली बच्चों एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन के बारे में किया जागरूक,
यूपी के कौशाम्बी जिले के सभी थानों में मिशन शक्ति फेज 5.0, साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान तथा नये आपराधिक कानूनों के संबंध में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्पेशल टीमों द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर महिलाओं-बालिकाओं को नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी विस्तार से दी गई।
कोखराज थाना अंतर्गत मलाक भायल गांव में कोखराज थाना की महिला एसआई विंध्यवासिनी ने महिलाओं व बालिकाओं को नए कानून, साइबर अपराध,गुड टच,बैड टच एवं मिशन शक्ति तथा हेल्पलाइन नंबरों (112, 1076, 1090, 102, 1098, 1930, 181) के बारे में जागरूक किया।








