ऑपरेशन के बाद महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने किया हंगामा और चक्का जाम,झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से मौत का आरोप

कौशाम्बी: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने किया हंगामा और चक्का जाम,झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से मौत का आरोप,

यूपी के कौशाम्बी जिले में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से मौत का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया,आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया,घटना की सूचना पर सीओ सहित भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुटी हुई है।

घटना कौशाम्बी थाना क्षेत्र का है जहा बेरोचा गांव के रामसेवक ने अपनी पत्नी का 6 मार्च को बच्चेदानी का ऑपरेशन प्रभा नर्सिंग होम में कराया था। ऑपरेशन के बाद उनकी पत्नी की तबीयत लगातार खराब रहने लगी। इलाज के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पहले किए गए ऑपरेशन को गलत बताया।

प्रयागराज के निजी अस्पताल में महिला का दोबारा ऑपरेशन किया गया, लेकिन इसके बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और प्रभा नर्सिंग होम के सामने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। परिजनों की मांग है कि संबंधित डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और अस्पताल को सीज किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। फिलहाल पुलिस मामले को शांत कराने और जांच की बात कह रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor