प्रेम प्रसंग में कुएं में कूदी किशोरी,प्रेमिका को बचाने के लिए प्रेमी भी कुएं में कूदा,पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किया रेस्क्यू

कौशाम्बी: प्रेम प्रसंग में कुएं में कूदी किशोरी,प्रेमिका को बचाने के लिए प्रेमी भी कुएं में कूदा,पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किया रेस्क्यू,

यूपी के कौशाम्बी जिले में प्रेम प्रसंग में कुएं में एक किशोरी अचानक कुएं में कूद गई,प्रेमी ने देखा तो प्रेमिका को बचाने के लिए प्रेमी भी कुएं में कूद पड़ा,प्रेमी युगल में कुएं में कूदने की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो कुएं के पास भीड़ जमा हो गई,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से प्रेमी युगल का रेस्क्यू किया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा,जहा मामूली चोट होने के चलते दोनों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।पुलिस थाने पर दोनों के परिजन पहुंचे और मामले को सुलझाने में जुटे हुए है।

मामला कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की है जहां की एक 16 वर्षीय ने शुक्रवार की सुबह गांव के कुएं में कूदकर आत्मा हत्या करने की कोशिश की,जिसकी जानकारी उसके प्रेमी मिथुन को हुई तो प्रेमी भी भाग कर उसी कुएं के पास पहुंचा और आनन फानन में अपनी प्रेमिका को बचाने के लिए प्रेमी भी कुएं में कूद गया, प्रेमी युगल के कुएं में कूद जाने के बाद गांव में हड़कंप मच गया,मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई और गांव के तमाम लोग प्रेमी युगल को बचाने के लिए कुएं में उतर गए।

मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई,सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस भी पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से प्रेमी युगल दोनों को कुएं से बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया,प्रेमी युगल को कुएं से बाहर निकालने के बाद कोखराज पुलिस ने इलाज कराने के लिए पीएचसी मूरतगंज अस्पताल भेजा,जहां पर युवती की हालत ठीक बताई जा रही है।

परिजनों का कहना है कि युवती सुबह फोन चला रही थी मोबाइल फोन पर किसी से बात करने को लेकर बालिका की माँ की डांट के बाद नाराज बालिका ने आत्मघाती कदम उठाया है,इसी बात से नाराज़ युवती ने घर के बाहर कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि ग्रामीण और पुलिस की सूझबूझ से प्रेमी युगल को बचा लिया गया है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor