दो दिन पहले रेलवे लाइन के किनारे मिले कई दिन पुराने शव की हुई शिनाख्त,मृतक की पत्नी ने हाथ पर बने टैटू और कपड़े से की शिनाख्त,18 मार्च से था गायब

कौशाम्बी: दो दिन पहले रेलवे लाइन के किनारे मिले कई दिन पुराने शव की हुई शिनाख्त,मृतक की पत्नी ने हाथ पर बने टैटू और कपड़े से की शिनाख्त,18 मार्च से था गायब,

यूपी के कौशाम्बी जिले में दो दिन पहले रेलवे लाइन के किनारे मिले युवक के कई दिन पुराने शव की शिनाख्त हो गई है,मृतक की पत्नी ने मृतक के हाथ पर बने टैटू और कपड़े से शिनाख्त की है,मृतक युवक 18 मार्च को घर से चला गया था,जिसकी गुमशुदगी भी पुलिस ने दर्ज की थी,घर वाले उसे खोज रहे थे,लेकिन 25 मार्च को इसका सड़ा गला हुआ शव मिला था,पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही थी,जब महिला को पोस्टमार्टम हाउस लेजाकर शिनाख्त कराई गई तो हाथ पर बने टैटू और कपड़े से उसकी शिनाख्त अपने पति नरोत्तम दास गुप्ता के रूप में की,जिसके बाद पुलिस अब शब को पोस्टमार्टम कराने की व्यवस्था कर रही है।

मामला कोखराज थाना क्षेत्र के रोही गांव के पास का है जहा दो दिन पहले 25 मार्च को रेलवे लाइन के किनारे कई दिन पुराना शव मिलने की जानकारी शव से उठ रहे दुर्गंध के चलते लोगों ने पुलिस को दी थी,सूचना पर भरवारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजकर जांच में जुटी हुई थी,मृतक का शरीर फूल गया था,जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी,पुलिस ने दूसरे दिन घटनास्थल का निरीक्षण किया तो पास से ही उसके कपड़े मिले और एक जहरीले पदार्थ की शीशी भी मिली।

जिसके बाद पुलिस ने जनपद में गुमशुदा लोगों की जानकारी लेनी शुरू की,जिसके बाद कोखराज थाने में ही दर्ज गुमशुदगी के मामले के पीड़ित परिवार को इसकी जानकारी दी गई,जिसके बाद महिला ने पोस्टमार्टम हाउस पर जाकर मृतक की शिनाख्त हाथ में बने टैटू और कपड़े से अपने पति नरोत्तम दास गुप्ता पुत्र लल्लन गुप्ता निवासी रोही भरवारी के रूप में की।

पुलिस को मृतका नरोत्तम की पत्नी ने बताया कि वह घर से 18 मार्च को कही चले गए थे,और अपना मोबाईल बंद कर दिया था,अगले दिन बाद एक दूसरे नंबर से फोन आया कि बच्चों का ध्यान रखना,जिसके बाद उस नंबर से कोई बार नहीं हो पाई,जिसके बाद उन्होंने पुलिस में उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।जिसका शव पुलिस को 25 मार्च की रात में मिला है।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मृतक नरोत्तम दास गुप्ता के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

इस सम्बन्ध में कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि दो दिन पहले  भरवारी में रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का कई दिन पुराना शव मिला था,जिसकी शिनाख्त नरोत्तम दास गुप्ता के नाम पर हुई है,मृतक की पत्नी ने शव की शिनाख्त की है।मृतक के शव के पास से जहरीले पदार्थ की एक शीशी भी मिली है,शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी आयेगा उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor