डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर ग्राम पंचायत अगियौना में विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

कौशाम्बी: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर ग्राम पंचायत अगियौना में विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर ग्राम पंचायत अगियौना में विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर लोगों को उनके अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल संरक्षण कानूनों तथा समाज में न्याय की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए सभी को संविधान के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में आमजन को विभिन्न कानूनी योजनाओं, शिकायत निवारण प्रक्रियाओं और सरकारी सुविधाओं के बारे में भी बताया गया।

इस कार्यक्रम में तहसीलदार मंझनपुर पुष्पेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व समस्त पीएलवी कृष्णा कपूर, मनीषा दिवाकर, अर्चना पाल, निलेश कुमार, बड़े लाल सहित गांव के तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

अंत में सभी ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor