कौशाम्बी: मेडिकल कॉलेज में बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर कार्यक्रम का आयोजन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती बड़े ही श्रद्धा, गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक वरिष्ठ चिकित्सको, शिक्षण संकाय, नर्सिंग स्टाफ, एवं अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को स्मरण किया। इसके उपरांत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षपूर्ण सफर तथा सामाजिक, शैक्षिक एवं संवैधानिक क्षेत्रों में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया गया कि डॉ. आंबेडकर न केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री एवं दूरदर्शी विचारक भी थे। उन्होंने समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा प्रदान करते हैं और हमें समानता, न्याय एवं बंधुत्व के सिद्धांतों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हैं।
इसी के साथ रक्त केंद्र द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिसमें डॉ0 विश्व प्रकाश द्वारा एवं अन्य के द्वारा रक्तदान किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा यह भी संकल्प लिया गया कि संस्था में शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता, समान अवसर एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही, सभी को यह संदेश दिया गया कि वे डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता, समानता एवं भाईचारे को सुदृढ़ करने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर, डा0 ए0के0सिंह, डा नरेन्द्र कुमार, डा0 संजीव सिंह, डा0 आर0के0निर्मल, डा0 सौरभ सिंह, डा0 डी0आर0सिंह एवं अन्य संकाय सदस्य व चिकित्साधिकारी तथा महाविद्यालय में कार्यरत सीनियर रेजीडेण्ट, जूनियर रेजीडेण्ट एवं कर्मचारी, इन्र्टन उपस्थित रहें।






