सीडीओ ने बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किए अर्पित

कौशाम्बी: सीडीओ ने बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किए अर्पित,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए सीडीओ ने बाबा साहब के जीवन दर्शन, उनके उच्च आदर्शों एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विकास भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor