कौशाम्बी: नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने और परिजनों के दबाव में वापस छोड़ने का आरोप,पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक 15 साल की नाबालिग किशोरी को भगाने का मामला सामने आया है,किशोरी के परिजनों ने युवक के परिजनों पर दबाव बनाया एलटी युवक किशोरी को छोड़कर फरार हो गया,परिजनों को किशोरी दूसरे दिन मिली तो परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है,पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है जहा के एक युवक ने कोखराज थाना पुलिस को लिखित शिकायत की है,जिसमे उन्होंने आरोप लगाया कि गांव का ही शिवधारी नाम का युवक 11 अप्रैल को सुबह 6 बजे शौच के लिए निकली मेरी 15 वर्षीय लड़की को भगा ले गया है, शाम तक वह वापस नहीं लौटी,सभी रिश्तेदारों के यहां खोजा पर नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में मेरे गांव का शिवधारी पासी मेरे घर में फोन करके मेरी लडकी को धमकी दिया था कि मेरे साथ नहीं चलोगी तो तुम्हारे भाई व माता-पिता को जान से मार डालूंगा।
जिसकी शिकायत पीड़ित ने शिवधारी के बड़े भाई बनवारी से किया तो उसने मुझे शिवधारी को समझाने-बुझाने की बात कहके वापस भेज दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरी नाबालिग लड़की को शिवधारी ही बहला-फुसलाकर भगा ले गया था लेकिन 11 अप्रैल को ही रात में मेरी लडकी को गांव के बाहर नदी के पास छोड़कर भाग् गया। और 12 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे लड़की हमे मिली है।
पीड़ित पिता की शिकायत पर कोखराज थाना पुलिस ने आरोपी शिवधारी के खिलाफ अपहरण,धमकी सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।







