प्रयागराज: बच्चों को किताबें और कॉपी वितरित कर मनाई बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती,
यूपी के प्रयागराज में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को समाजसेवी अज़्म सईद मानू प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता सभा समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश ने क्षेत्र के कई इलाकों में गरीब एवं छोटे बच्चों को कॉपी,किताब एवं चॉकलेट वितरित की गई।
अज़्म सईद मानू ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी हमें शिक्षा समानता और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं,इस प्रकार की पहल का उद्देश्य समाज की हर वर्ग को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और बच्चों में आगे बढ़ाने की भावना विकसित करना है, यह भी बताया कि शिक्षित समाज ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर मजबूत राष्ट्र निर्माण का कार्य कर सकता है।






