कौशाम्बी: भरवारी में डिग्री कालेज के बगल में ही खोल दिया कंपोजिट शराब की दुकान,लोगो के आक्रोश,प्राचार्य ने उच्च अधिकारियों से की शिकायत,
यूपी के कौशाम्बी जिले में शराब के ठेकेदारों की मनमानी से लोगों में आक्रोश है,ठेकेदार ने भवंस मेहता महाविद्यालय कालेज के बगल में ही कंपोजिट शराब की दुकान खोल दिया,जिसको लेकर जहां स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है,वही भवंस मेहता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रबोध श्रीवास्तव ने भी इसको लेकर आपत्ति जताई है और उच्च अधिकारियों को इसकी शिकायत की है।
मामला कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे का है जहा भवंस मेहता महाविद्यालय कालेज में दूर दूर से छात्र छात्राए पढ़ाई के लिए आते है,और दिन भर चहल पहल बनी रहती है,वही परसरा के नाम से एक कंपोजिट शराब की दुकान आवंटित हुई है,दुकान के ठेकेदार ने उक्त कंपोजिट शराब की दुकान को परसरा में न खोलकर भरवारी में भवंस मेहता महाविद्यालय कालेज की बाउंड्री से सटे हुए मकान में ही खोल दिया,जिसको लेकर जहां एक ओर वहा के स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है वही भवंस मेहता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रबोध श्रीवास्तव ने भी इस दुकान को लेकर आपत्ति जताई है और उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की है।
इस सम्बन्ध में जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है,यदि कॉलेज के बगल ठेकेदार ने कंपोजिट शराब की दुकान खोल दी है तो वह गलत है,जानकारी कर उसे कही अन्यत्र खोलने के लिए निर्देशित किया जाएगा।








