कौशाम्बी: बाबा साहब की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन,जिलाध्यक्ष बोले कांग्रेस पार्टी के सहयोग से ही बाबा साहब ने किया था संविधान का निर्माण,
यूपी के कौशाम्बी जिले में कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर एम संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस संगोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शो एवं उनके जीवन शैली पर अपने अपने विचार रखे।
कांग्रेस पार्टी के नेता हंजला उस्मानी के चायल तहसील क्षेत्र के सैयद सरावां स्थित आवास पर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया,इस संगोष्ठी का नेतृत्व जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने की।
इस दौरान कांग्रेस के सिपाहियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया एवं उनके जीवन शैली पर अपने विचार रखते हुए कहा कि बाबा साहब ने ही पिछड़ों दलितों को जीने का अधिकार दिया।
जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सहयोग एवं नेतृत्व में ही बाबा साहब ने संविधान का निर्माण किया और कांग्रेस पार्टी ने ही बाबा साहब द्वारा रचित भारत के संविधान को लागू किया था। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने हमें अधिकार दिए है,जिनसे आज हम सभी का जीवन सरल और संगठित है।बाबा साहब ने ही हमें एकजुट और संगठित रहने का अधिकार और जीवन को सरल और सुव्यवस्थित तरीके से जीने का अधिकार दिया है।जिनकी बदौलत आज हम सब एक साथ और एक स्थान पर बैठ सकते है। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देते हुए कहा था कि शिक्षा से ही अज्ञानता को भगाया जा सकता है,शिक्षित बनो और संगठित रही का नारा। ही बाबा साहब ने ही दिया था।
कांग्रेस नेता हंजला उस्मानी ने कहा कि बाबा साहब के संविधान की रक्षा नहीं हो पा रही है,आज भाजपा बाबा साहब के संविधान की हत्या कर रही है,पुलिसिया प्रशासन के चलते आज आम लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम जका,जिला उपाध्यक्ष उदय यादव,बिंदेश्वरी प्रसाद सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।








