नियमों को ताक पर रख ठेकेदार ने राम वनगमन मार्ग में हाइवे पर ही खोल दिया देशी शराब की दुकान

कौशाम्बी: नियमों को ताक पर रख ठेकेदार ने राम वनगमन मार्ग में हाइवे पर ही खोल दिया देशी शराब की दुकान,

यूपी के कौशाम्बी जिले में शराब के ठेकेदारों की मनमानी से लोगों में आक्रोश है,ठेकेदार ने राम वनगमन मार्ग में हाइवे पर ही देशी शराब की दुकान खोल दिया,जिसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है,ग्रामीण अब उच्च अधिकारियों को इसकी शिकायत करने का मन बना रहे है।

मामला कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा टावर के पास का है जहा बिसारा के नाम से एक देशी शराब की दुकान आवंटित हुई है,दुकान के ठेकेदार ने उक्त देशी शराब की दुकान को राम वनगमन मार्ग में हाइवे पर ही खोल दिया,जिसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है ,ग्रामीणों ने भी इस दुकान को लेकर आपत्ति जताई है और उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत करने की बात कही है।

इस सम्बन्ध में जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है,यदि राम वनगमन मार्ग में हाइवे पर ठेकेदार ने देशी शराब की दुकान खोल दी है तो जानकारी कर उसे कही अन्यत्र खोलने के लिए निर्देशित किया जाएगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor