कौशाम्बी: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत बाइक स्कूटी रैली को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद मंझनपुर परिसर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आयोजित बाइक स्कूटी रैली को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर वीरेंद्र सरोज फौजी ने हरी झंडी दिखा रवाना कर संबोधित किया।
जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने महिलाओं की बाइक स्कूटी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी माताएं,बहनें और बेटियां सदियों से समाज की रीढ़ रही हैं। उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का परिचय दिया है—चाहे वह शिक्षा हो,राजनीति हो,विज्ञान हो या खेल का मैदान। अब समय है कि उन्हें निर्णय लेने के हर मंच पर समान अवसर मिले।इस समय हमारे देश में राष्ट्रपति से लेकर वित्त मंत्री जैसे अहम पद महिलाएं ही संभाल रही हैं उन्होंने देश की गरिमा और गौरव,दोनों को बढ़ाया है।2014 में हमारे देश में करोड़ों महिलाएं ऐसी थी,जिन्होंने कभी बैंक का दरवाजा भी नहीं देखा था महिलाएं बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी ही नहीं थी तो उन्हें बैंकिंग का लाभ कैसे मिलता हमने जनधन योजना शुरू की तो देश की 32 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खाते खुले।
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ेगी यह कदम समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। पूरे मार्ग में तख्तियां और नारों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण संदेश दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं है,बल्कि यह हमारे समाज की सोच में बदलाव का प्रतीक है। यह अधिनियम महिलाओं को उनके अधिकार,सम्मान और नेतृत्व में उचित भागीदारी देने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
इस मौके पर जिला महामंत्री व कार्यक्रम जिला संयोजक ज्योति केसरवानी,कार्यक्रम संयोजक व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नीतू कनौजिया,जिला मंत्री फूलमती सरोज,सभासद प्रीति कौशल सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।








