दिल्ली से कोलकाता जा रहे लोगों की कार ट्रक से टकराई,कार सवार महिला सहित 4 गंभीर घायल

कौशाम्बी: दिल्ली से कोलकाता जा रहे लोगों की कार ट्रक से टकराई,कार सवार महिला सहित 4 गंभीर घायल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में दिल्ली से अर्टिगा कार में सवार होकर कोलकाता जा रहे चार लोगों की गाड़ी तेज रफ्तार ट्रक से सामने से टकरा गई है, टक्कर इतनी जोरदार थी कि आर्टिका कार सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए, दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना थाना पुलिस और एंबुलेंस को दी, मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां सभी का इलाज चल रहा है ।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया स्थित हनुमान मंदिर के पास की है जहा पश्चिम बंगाल के कोलकाता के कोंडा निवासी पिंकी दास पुष्पा दास प्रियंका दास भोजन दास पुत्र बबलू दास दिल्ली में किराए की अर्टिगा कार लेकर पूरे परिवार के साथ शनिवार को कोलकाता जा रहे थे जैसे ही अर्टिगा कार सवार कोखराज थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर कसिया पश्चिम के पास पहुंचे ट्रक से सामने से टकरा गए, इस हादसे में आर्टिगा कार सवार सभी लोग घायल हो गए,हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस और एंबुलेंस को दिया है मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor