कौशाम्बी: प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ राम सियासन शास्त्री को ज्योतिष में अपार सफलता के लिए मिलेगा तेलंगाना ग्लोबल एलाइट बिजनेश अवॉर्ड 2026,
यूपी के कौशाम्बी जिले के एक छोटे से गांव के निवासी एवं ज्योतिषाचार्य के रूप में भारत सहित अन्य देशों में अपने ज्योतिषि का सिक्का जमाने वाले प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ राम सियासन शास्त्री को तेलंगाना में बेस्ट एस्ट्रोलॉजिस्ट के रूप में बहुत जल्द तेलंगाना ग्लोबल एलाइट बिजनेश अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा।
ज्योतिषाचार्य डॉ राम सियासन शास्त्री को उनके सटीक ज्योतिषी के लिए जाना जाता है, उन्होंने कौशाम्बी जिले से लेकर भारत देश एवं दुबई,सऊदी अरब सहित कई अन्य देशों में अपने ज्योतिषी का सिक्का जमाया है,उनके शिष्य भारत के अलावा भी कई देशों में है जो उन्हें आए दिन सम्मानित करते रहते है,दिल्ली,लखनऊ,मुंबई में आए दिन होने वाले कार्यक्रम में बड़े बड़े सेलिब्रेटी के साथ डॉ राम सियासन शास्त्री दिखाई पड़ते है।
ज्योतिषाचार्य डॉ राम सियासन शास्त्री की सटीक ज्योतिषी और उनकी सटीक भविष्यवाणी के चलते उन्हें बेस्ट एस्ट्रोलॉजिस्ट के रूप में हैदराबाद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उन्हें तेलंगाना ग्लोबल एलाइट बिजनेश अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा।उनको मिलने वाले सम्मानों की लिस्ट में अब एक यह भी सम्मान जुड़ जाएगा।उनके इस सम्मान मिलने की जानकारी जैसे यही उनके शिष्यों को हुई तो उन्हें बधाई देने वालो के फोन आने लगे।ज्योतिषाचार्य डॉ राम सियासन शास्त्री ने सभी को धैर्य रखने और सभी के लिए माता रानी से प्रार्थना करने के लिए कहा है।








