कौशाम्बी: यूपी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य ने अधिकारियों के साथ की बैठक,जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र लोगों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश,
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग रमेश चंद्र कुंडे ने सोमवार को मां शीतला अतिथि गृह,सयारा में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से छात्रवृत्ति,जनपद में छात्रावासों की संख्या, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों की स्थिति, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, शादी अनुदान योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना एवं पेंशन लाभार्थियों की संख्या आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सभी पात्र लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।
उन्होंने उप मुख्य चिकित्साधिकारी से आयुष्मान भारत योजना, जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आदि योजनाओं/कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों से भी लाभान्वित किया जाए।
बैठक में अधिशासी अभियंता,जल निगम जयपाल सिंह ने बताया कि जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 275 पेयजल परियोजनाओं में 165 पेयजल परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं एवं मार्च,2027 तक सभी परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोनिवि दयाशंकर ने उनको विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।








