कौशाम्बी: भरवारी में शादी समारोह में गये परिवार के घर का ताला तोड़कर चोरी, 40 हजार नकदी व ज्वैलरी समेत 6 लाख की हुई चोरी,पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में शादी समारोह में गये परिवार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने जमकर चोरी की,चोरों ने 40 हजार नकदी व ज्वैलरी समेत 6 लाख की चोरी की,पड़ोसियों ने सूचना दी तो पता चला और घर वापस पहुंचे परिवार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के वार्ड नंबर 17 सरजू दास नगर की है जहा की ममता देवी पत्नी स्वर्गीय सुरेश चंद केसरवानी ने सोमवार शाम को कोखराज थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ 16 अप्रैल को भरवारी रेलवे स्टेशन से खागा में एक रिश्तेदारी की शादी में गई थीं। इसके बाद वे पश्चिम शरीरा में एक और शादी समारोह में शामिल होने चली गईं।
20 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे उन्हें पड़ोसी से जानकारी मिली कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और चोरी हो गई है। सूचना पर ममता देवी अपने बच्चों के साथ घर पहुंचीं और तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचित किया। घर के अंदर घुसने पर उन्होंने देखा कि दो कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने घर में रखे सभी गहने और 40,000 रुपये नकद चुरा लिए थे।
पीड़ित महिला के अनुसार, चोर घर के पीछे के रास्ते से छत के सहारे अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ममता देवी ने अपनी तहरीर में लगभग 6 लाख रुपये की चोरी होने का अनुमान लगाया है और कार्रवाई की मांग की है।
इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी और जांच-पड़ताल की है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।








