कौशाम्बी: तेज रफ्तार केला लोडकर जा रही ट्रक पेड़ से टकराई,बिखर गए केले,चालक-खलासी गंभीर,
यूपी के कौशाम्बी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के गुगवा के बाग के पास बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रहा केला लोडकर का रहा ट्रक अनियंत्रित होकर जामुन के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और चालक व खलासी उसमें फंस गए।
हादसे की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत चायल चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मनीष पाल, उपनिरीक्षक रामस्वरूप, कांस्टेबल नरेंद्र पाल और कांस्टेबल विष्णु तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला।
घायलों की पहचान चालक कृष्ण कुमार पुत्र माला राम निवासी अमरकंटक (मध्यप्रदेश) और खलासी विक्की केवट पुत्र रतन केवट निवासी सरोवर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल उपचार के लिए चायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।








