कौशाम्बी पुलिस ने ऑपरेशन दहन के तहत 940 किलो गांजा को किया नष्ट,118 मामले में जब्त किया गया था गांजा

कौशाम्बी: कौशाम्बी पुलिस ने ऑपरेशन दहन के तहत 940 किलो गांजा को किया नष्ट,118 मामले में जब्त किया गया था गांजा,

यूपी के कौशाम्बी जिले की पुलिस ने मादक पदार्थों पर लगातार कार्रवाई को तेज कर रखा है। सोमवार देर शाम एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर ‘ऑपरेशन दहन’ चलाया गया।जिसमे जिला ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में 118 मुकदमों से जब्त किया गया 940.834 किलोग्राम गांजा को आग के हवाले कर नष्ट कर दिया गया।

कौशाम्बी जिले की पुलिस ने प्रयागराज के महेवा पूरब पट्टी, नैनी स्थित फेरो बिल्ड हार्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर इस अवैध मादक पदार्थ का निष्पादन किया। पूरी प्रक्रिया फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के साथ रिकॉर्ड की गई। कमेटी के सदस्यों ने नियमों का पालन सुनिश्चित किया।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि यह अभियान नशे के खिलाफ निरंतर जंग का हिस्सा है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजे का नष्ट किया जाना इस अवैध गांजा के व्यापारियों और अपराधियों को करारा जवाब है। आने वाले दिनों में और सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor