पत्रकारों के प्रदर्शन के बाद एसपी ने पत्रकार उत्पीड़न के जिम्मेदार थानेदार को हटाया,भारत हत्याकांड में करारी थाना प्रभारी पर भी गिरी गाज

कौशाम्बी: पत्रकारों के प्रदर्शन के बाद एसपी ने पत्रकार उत्पीड़न के जिम्मेदार थानेदार को हटाया,भारत हत्याकांड में करारी थाना प्रभारी पर भी गिरी गाज,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पत्रकार के साथ अभद्रता और मारपीट के बाद पत्रकार संगठनों के प्रदर्शन के बाद एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने पत्रकार उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह को सराय अकिल थाना से हटा दिया है,वही करारी थाना क्षेत्र के चर्चित भारत यादव हत्याकांड मामले में करारी थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया को भी हटाया है।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने मंगलवार की देर शाम पत्रकार उत्पीड़न के मामले में सराय अकिल इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह को हटाकर निरीक्षण शाखा का इंचार्ज बना दिया है। वहीं निरीक्षण शाखा में तैनात रहे शेर सिंह वर्मा को सराय अकिल का चार्ज दिया है।वही करारी थाना क्षेत्र में हुए भारत यादव हत्याकांड को लेकर करारी थाना प्रभारी शियाकांत चौरसिया को करारी थाना से हटाकर क्राइम ब्रांच में भेज दिया है और क्राइम ब्रांच प्रभारी रहे रोशन लाल को करारी की कमान दी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor