कौशाम्बी: कौशाम्बी पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से 22 लाख कीमत के 92 मोबाइल रिकवर कर मोबाइल स्वामियों को लौटाये,
यूपी के कौशाम्बी जिले की सभी थानों की पुलिस टीम ने CEIR (सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटीटी रजिस्टर) पोर्टल पर जिले के विभिन्न थानों पर मोबाइल चोरी, स्नेचिंग व मोबाइल खोने आदि की प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए सर्विलांस एवं मेनुअल इनपुट की सहायता से भिन्न-भिन्न कम्पनियों के कुल 92 मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रू0 है, की बरामदगी की है। थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर व सीसीटीएनएस पुलिस टीम द्वारा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। बरामद किये गये मोबाइल फोन को उनके स्वामियों की पहचान कर सौंपे गए हैं।
एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेस वार्ता कर बताया कि सी ई आई आर (सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटीटी रजिस्टर) पोर्टल एक केन्द्रीकृत सिटीजन पोर्टल है, जिसकी सहायता से चोरी हुए, खोए हुये अथवा छीने गये मोबाइल फोन को ट्रैक किया जा सकता है। आम जनता द्वारा स्वयं ही अपने मोबाइल खोने, चोरी होने आदि की सूचना आनलाइन वेवसाइट ceir.gov.in पर दर्ज की जा सकती है। इसी प्रकार मोबाइल चोरी व खो जाने के सम्बन्ध में थानों पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों को CEIR पोर्टल पर दर्ज कर ट्रैक किया जाता है। इस प्रकार पूरे भारत वर्ष में कहीं भी मौजूद मोबाइल फोन को आवश्यकता अनुसार सम्बन्धित थानों को सूचित करते हुये बरामद करके मोबाइल स्वामी को सुपुर्द किया जाता है।
सर्वाधिक फोन बरामद करने वाले प्रथम स्थान,थाना पश्चिम शरीरा (18 मोबाइल), द्वितीय स्थान थाना करारी (13 मोबाइल) व तृतीय स्थान थाना कड़ाधाम व कोखराज (12-12 मोबाइल ) पर रहे। नियुक्त पुलिस कर्मियों को एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।








