कौशाम्बी: पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को शहीद चंद्रमणि शहीद स्थल पर कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पंचायत चरवा में पिछले वर्ष पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को शहीद चंद्रमणि शहीद स्थल पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि जिस तरह से पहलगाम में हमारे भारत के निर्दोष लोगों को मारा यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण था भाजपा सरकार भारत के नागरिकों को सुरक्षा नहीं दे पा रही है और न ही आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रही है, बस मौका मिलने पर राजनीति से नहीं चूकती।
उन्होंने कहा कि हम आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं।नफरत और हिंसा के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा, आतंकवाद एक वैश्विक खतरा है जो मानवता, शांति और विकास के लिए सबसे बड़ी चुनौती है,और इसके खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग व कड़ी कार्रवाई आवश्यक है जिसके लिए सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। जिससे आतंकियों का खात्मा किया जा सके।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय बाबू जी,अल्कमा उस्मानी,उदय यादव,सोम प्रकाश मिश्रा,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,यूसुफ़ जमा अरविंद पाण्डेय, पवन यादव, गुलज़ारी केसरवानी,अशोक पाण्डेय (सभासद) महेंद्र मिश्रा,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, सुरेंद्र कुशवाहा,बृजमोहन पाण्डेय,राहुल यादव,विवेक पाल,सौम्य शुक्ला,सुरेंद्र सरोज,राकेश पाल,आदि मौजूद रहे।








