कौशाम्बी: डीएम ने होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा को शुचितापूर्ण,शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर लिया जायजा,
यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ.अमित पाल ने तीन दिवसीय होमगार्ड परीक्षा के अंतिम दिन परीक्षा को शुचितापूर्ण, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा केंद्र एस.ए.वी. इंटर कॉलेज सैनी सहित अन्य केन्द्रों का भ्रमण कर का जायजा लिया।
डीएम ने भ्रमण के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट से परीक्षार्थियों की संख्या एवं सीसीटीवी निगरानी की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा को शुचितापूर्ण, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराई जाए।
डीएम ने एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ से कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत पेयजल आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाए रखी जाए, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर सीओ सत्येन्द्र कुमार तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।








