कौशाम्बी: कौशाम्बी में नहीं रुक रहा हाइवे पर महिलाओं के शव मिलने का सिलसिला,सैनी कोतवाली क्षेत्र में हाइवे किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में नेशनल हाइवे के किनारे महिलाओं के शव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है,कोखराज थाना क्षेत्र में लोहे के बक्से में मिले महिला के शव का 12 दिन बाद आज खुलासा हुआ है,वही सैनी कोतवाली क्षेत्र में एक और महिला का आज फिर हाइवे के किनारे खेत में मिला है,टाटा मोटर्स की बाउंड्री के पीछे संदिग्ध हालत में महिला का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है।
मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र का है जहा नेशनल हाइवे पर कछुआ स्थित टाटा मोटर्स की बाउंड्री के पीछे सोमवार की दोपहर एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई है,महिला के शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है।लेकिन अभी तक पुलिस को।मृतक महिला की शिनाख्त में सफलता नहीं मिली है,घटना की सूचना कर सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी मौके कर पहुंचे और CCTV फुटेज देखे जाने के निर्देश दिए है।








