कौशाम्बी: बिजली की केबिल से लटकता मिला किशोरी का शव,परिजन करने जा रहे थे अंतिम संस्कार,पहुंच गई पुलिस,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,
यूपी के कौशाम्बी जिले में बिजली की केबिल से लटकता हुआ किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया,किशोरी की मौत के बाद परिजन उसके शव का अंतिम संस्कार करने ले जा रहे थे तभी किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी,ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।
मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के कोइली का पुरवा मजरा पूरब सरावां गांव का है जहा की एक 14 वर्षीय किशोरी सुमन पुत्री बोधराज का बिजली के केबल से फांसी लगाकर लटकता हुआ शव मिला है,बताया जा रहा है कि किशोरी मानसिक रूप से बीमार रहती थी और इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन किशोरी के शव का अंतिम संस्कार करने ले जा रहे थे,तभी किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।








