कौशाम्बी: महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपाइयों ने सपा और कांग्रेस के खिलाफ करारी में किया प्रदर्शन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में महिला आरक्षण बिल को इलाका सियासी पारा चढ़ता जा रहा है।भाजपा ने जिले में विरोध प्रदर्शन अभियान तेज़ कर दिया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने करारी कस्बे में एक गेस्ट हाउस से इस प्रदर्शन की शुरुआत की,जो मुख्य चौराहे तक पहुंची और फिर वापस गेस्ट हाउस के पास आकर समाप्त हुई।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
कार्यक्रम की अगुवाई महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. नीतू कनौजिया ने की।उन्होंने विपक्ष पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं से जन्मे लोग ही आज महिलाओं के अधिकारों का विरोध कर रहे हैं।
बीजेपी नेताओं ने साफ कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में ज्यादा भागीदारी देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है,और महिला आरक्षण बिल इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव राहुल गांधी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।
इस मौके पर महामंत्री संजय जायसवाल,फूलमती पासवान (जिला मंत्री), अंशु मौर्य (पूर्व सभासद), चंद्रावती सरोज (मंडल अध्यक्ष), संगठन मंत्री ज्ञानू मौर्य, सुशील रैना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।








