मेडिकल कॉलेज मे एक और जटिल बार्थोलिन सिस्ट सर्जरी हुई सम्पन्न,प्रधानाचार्य ने इस सफल सर्जरी के लिए पूरी टीम को दी बधाई

कौशाम्बी: मेडिकल कॉलेज मे एक और जटिल बार्थोलिन सिस्ट सर्जरी हुई सम्पन्न,प्रधानाचार्य ने इस सफल सर्जरी के लिए पूरी टीम को दी बधाई,

यूपी के कौशाम्बी जिले में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी की स्त्री रोग विभाग की चिकित्सा टीम ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में विभाग के विशेषज्ञों द्वारा एक मरीज का जटिल बार्थोलिन सिस्ट का सफलतापूर्वक इलाज किया गया। मरीज को लंबे समय से बार्थोलिन सिस्ट के कारण अत्यधिक पीड़ा और असहजता का सामना करना पड़ रहा था।

मरीज को 26 अप्रैल को मेडिकल कालेज के स्त्रीरोग विभाग मे लाया गया जिसे भर्ती करने के उपरान्त मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए, प्रधानाचार्य डॉ हरिओम कुमार सिंह के निर्देशन व विभागाध्यक्ष डा0 विशाख दीक्षित के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम विभागाध्यक्ष व सहायक आचार्य डा0 विशाखा दिक्षित, डा0 वर्षा केसरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक, डा0 टी0बी0मौर्या, डा0 अर्चना, सीनियर रेजीडेन्ट व ओ0टी0 स्टाफ ने बार्थोलिन सिस्ट एक्सीजन के बाद मार्सुपियलाइजेशन की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।

यह एक सूक्ष्म सर्जिकल प्रक्रिया है। इसमें सिस्ट में एक छोटा चीरा लगाकर द्रव को पूरी तरह से निकाल दिया गया। इसके पश्चात, सिस्ट के किनारों को सावधानीपूर्वक आसपास के ऊतकों के साथ टांके लगाकर सी दिया गया, जिससे एक छोटा स्थायी मार्ग बन गया है। यह तकनीक भविष्य में सिस्ट के दोबारा होने की संभावना को काफी कम कर देती है और मरीज को स्थायी राहत प्रदान करती है।

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी के प्रधानाचार्य ने इस सफल सर्जरी के लिए पूरी टीम को बधाई दी है और उन्होंने कहा कि इस तरह की उन्नत सर्जिकल प्रक्रियाएं यह दर्शाती हैं कि हमारा संस्थान क्षेत्र के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मरीज की स्थिति अब स्थिर है और उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि मेडिकल कॉलेज भविष्य में भी इसी प्रकार की आधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए तत्पर रहेगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor