शादी समारोह वे लौट रहे मां बेटे से नकाबपोश अपाचे सवार बदमाशो ने की लूट,आंखों में पाउडर झोंककर नगदी,मोबाइल,पर्स लूटे

कौशाम्बी: शादी समारोह वे लौट रहे मां बेटे से नकाबपोश अपाचे सवार बदमाशो ने की लूट,आंखों में पाउडर झोंककर नगदी,मोबाइल,पर्स लूटे,

यूपी के कौशाम्बी जिले में देर रात शादी समारोह से घर वापस लौट रहे बाइक सवार मां बेटे से अपाचे बाइक सवार बदमाशो ने लूट की घटना को अंजाम दिया है,बदमाशो न चलती बाइक में ओवरटेक कर आंखों में कोई पाउडर झोंक दिया,जिससे बाइक सवार युवक ने बाइक रोक दी,और बदमाशो ने चाकू दिखाकर उन्हें लूट लिया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

घटना कडा धाम थाना क्षेत्र की है जहा फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौती निवासी संजय कुमार पुत्र महेश कुमार ने पुली को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सोमवार की देर रात अपने मामा की लड़की को शादी में सिराथू मंझनपुर रोड गेस्ट हाउस में शामिल होकर अपनी माताजी के साथ बाइक में सैनी रोड से अलीपुरजीता माइनर रोड होते हुए अपने गाँव लौट रहे थे, एक बाइक रास्ते में मेरे पीछे-पीछे आ रही थी।जैस ही वह नौढ़िया गाँव के सामने पहुंच तभी अचानक नहर किनारे सड़क पर सफेद रंग की बिना नंबर की अपाची बाइक से दो नकाबपोश बदमाश आए और साइड से मेरी आँख पर कोई पाउडर फेक दिया और मैं तुरन्त अपनी गाड़ी रोक दिया।

इतने में दोनो बदमाश बाइक से उतरकर मेरे पास आये, और मुझे चाकू दिखाकर धमकी देते हुए मेरे पैंट में रखा पर्स जिसमें 600 रु थे, और आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, दो ATM कार्ड, तथा मेरा मोबाइल फोन ओप्पो छीन लिया। इतने में पीछे से लोडर गाडी आ रही थी तो दोनो व्यक्ति अपनी अपाची गाडी गाडी ले कर कर भागने भागने लगे, मैने उनकी गाड़ी पकड लिया था लेकिन उनके द्वारा चाकू दिखाकर सैनी की तरफ पुनः भाग गये।

पीड़ित की सूचना कर कड़ा धाम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor