बहन की मांग और डीएम के आदेश पर युवती का कब्र से निकाला गया शव,प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई थी आशंका,पुलिस शव को पीएम के लिए भेज जांच में जुटी

कौशाम्बी: बहन की मांग और डीएम के आदेश पर युवती का कब्र से निकाला गया शव,प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई थी आशंका,पुलिस शव को पीएम के लिए भेज जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बुधवार को एक युवती का कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया,DM के आदेश पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है,21 अप्रैल को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हुई थी,मृतका की छोटी बहन ने फोन रिकॉर्डिंग में प्रेम प्रसंग और प्रेमी शादाब का नाम सामने आने पर शादी का झांसा देकर रेप और अबॉर्शन कराने का आरोप लगाया था ,शादी से मुकरने पर बहन को जहर देकर मारने का भी गंभीर आरोप लगाया है।डीएम के आदेश पर अधिकारियों की मौजूदगी में शव को कब्र से खोदकर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावा गांव का है जहा की वाफिया पुत्री मोहम्मद हुसैन ने डीएम डॉ अमित पाल को शिकायती पत्र देते हुए गुहार लगाई थी कि उसकी सगी बहन नाजिया शेख जिसकी उम्र लगभग 23 वर्ष थी, जब स्कूल में पढ़ती थी, उसी समय से शादाब खान पुत्र रियाज खान ने उसे अपने प्रेम-जाल में फंसाकर लगभग 10 वर्षों तक उसका शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक शोषण किया। शादाब खान द्वारा मेरी बहन का कई बार गर्भपात भी कराया गया, जिससे मेरी बहन मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान रहती थी।

20 अप्रैल को लगभग रात्रि 11:00 बजे शादाब खान अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से मेरी बहन नाजिया को घर से ले जा रहा था। उसी समय वह दावत से वापस आई और पूछा कि मेरी बहन को कहां ले जा रहे हो, तो शादाब खान ने कहा कि “बीमार है, इलाज के लिए ले जा रहे हैं।” बाद में फोन करने पर बताया गया कि नाजिया जे.के. हॉस्पिटल, मंझनपुर में भर्ती है। 21 अप्रैल को सुबह लगभग 5:22 बजे शादाब खान ने फोन करके बताया कि “तुम्हारी बहन की मृत्यु हो गई है।” जबकि अस्पताल की नर्स/स्टाफ द्वारा यह कहा जा रहा था कि लड़की तो ठीक हो गई थी। इस बात से प्रार्थिनी व परिवारजनों को गहरी शंका हुई कि मेरी बहन की मृत्यु स्वाभाविक नहीं है, बल्कि षड्यंत्रपूर्वक उसकी हत्या की गई है अथवा मृत्यु के वास्तविक कारणों को छिपाया गया है। यह कि मेरी बहन की मृत्यु के बाद शादाब और उसके परिजनों द्वारा अत्यधिक जल्दबाजी में उसका दफन/मिट्टी करा दिया गया, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों, साक्ष्यों और अपराध को छिपाया जा सके। पीड़िता ने डीएम को यह भी बताया कि उसके पास फोन रिकॉर्डिंग भी है, जिसमें मेरी बहन द्वारा जहर खाने/खिलाए जाने जैसी बात कही जा रही है। ऐसी स्थिति में मृत्यु संदिग्ध है और बिना पोस्टमार्टम के वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सकता।

डीएम ने तत्काल संबंधित को आदेश दिया और बुधवार को एक टीम पुलिस के साथ कब्रिस्तान में पहुंची और नाजिया के शव को कब्र से बाहर निकालकर उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor