जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाल कर राहुल गांधी व अखिलेश यादव का फूंका गया पुतला

कौशाम्बी: जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाल कर राहुल गांधी व अखिलेश यादव का फूंका गया पुतला,

यूपी के कौशाम्बी जिले के सांगठनिक मण्डल नेवादा,पश्चिम शरीरा और सरसंवा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आयोजित जन आक्रोश महिला पदयात्रा के जरिए मातृशक्तियों ने विरोध प्रदर्शन कर राहुल गांधी व अखिलेश यादव का फूंका पुतला।

सांगठनिक मण्डल नेवादा में मुख्य अतिथि के रूप पहुंची विधायक चायल पूजा पाल ने कहा कि हम सभी के बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष आज भी इस ऐतिहासिक सुधार की राह में रोड़ा अटका रहा है। नारी शक्ति के उत्थान में बाधा डालना,असल में देश की प्रगति की रफ़्तार को रोकना है। अब समय आ गया है कि हम दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र की शक्ति को उसका उचित स्थान दें। सशक्त नारी से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है।

इसी क्रम में पश्चिम शरीरा जन आक्रोश महिला पदयात्रा में जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी ने संबोधित किया कि भारतीय जनता पार्टी देश की महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर हमारी प्रतिबद्धता अटूट है और यह केवल एक संकल्प नहीं बल्कि एक सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार है,और यह जगजाहिर है कि विपक्ष के लिए महिलाओं के अधिकार,सम्मान और सशक्तिकरण की प्राथमिकता नगण्य है साथ ही विपक्ष की सोच न केवल संकीर्ण है,बल्कि नारी सम्मान के प्रति असंवेदनशीलता को भी दर्शाती है।

सरसंवा की जन आक्रोश महिला पदयात्रा को जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीतू कनौजिया ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण के विषय से ही नफरत करती है,उसने हमेशा से ही महिला आरक्षण को रोकने के लिए षड्यंत्र किए हैं। इस दिशा में पहले जितनी बार भी प्रयास हुए,हर बार कांग्रेस ने इसमें रो़ड़े अटकाए हैं। इस बार भी कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों ने महिला आरक्षण को रोकने के लिए एक के बाद एक नए झूठ का सहारा लिया। कभी संख्या को लेकर,कभी किसी और तरीके से,कांग्रेस और उसके साथियों ने देश को गुमराह करने की कोशिश की। ऐसा करके इन दलों ने भारत के नारी शक्ति के सामने अपना असली चेहरा सामने ला दिया है।अपना मुखौटा उतार दिया है। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor