सकिपा की मासिक बैठक में मजदूरों के कल्याण के लिए हुई परिचर्चा

कौशाम्बी: सकिपा की मासिक बैठक में मजदूरों के कल्याण के लिए हुई परिचर्चा,

यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में पार्टी की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने की। बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत अजय सोनी ने एक मई मजदूर दिवस के शुभ अवसर पर मजदूरों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मजदूर दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय में मजदूरों के कल्याण के लिए एक परिचर्चा भी हुई। बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने मजदूरों की माली हालत पर गंभीर चिंता जताई। साथ ही मजदूरों एवं उनके परिजनों के साथ पूरी सहानुभूति के साथ समर्थन करने और उनकी हर एक समस्या या परेशानी में उनकी हर संभव मदद करने की भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बात कही।

इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि मजदूरों की मेहनत की उन्हे पूरी कीमत मिलनी चाहिए। आगे कहा कि आज हर जगह मजदूरों के साथ शोषण और अन्याय हो रहा है। सरकारी तंत्र समेत प्राइवेट संस्थाएं भी मजदूरों का बुरी तरह दमन और शोषण कर रहीं हैं। निजी ईंट भट्ठों से लेकर सरकारी मनरेगा तक मजदूरों और उनके परिजनों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से परेशान, उनका अपमान, अत्याचार और उत्पीड़न आज आम बात है जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर अजय सोनी ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार से मजदूरों के हित में लाभदाई और कल्याणकारी योजनाएं लागू करने की मांग की।

इस अवसर पर राजेश यादव, बद्री प्रसाद प्रजापति, भगवानदास वर्मा, फूलचंद्र लोधी, सियाराम लोधी, राजेश गौतम, भैरव प्रसाद गौतम, सुनील सरोज, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor