कौशाम्बी: भगवान बुद्ध की शिक्षाएं एवं पुण्य विचार सर्वदा हमें मानवता की सेवा व कल्याण के लिए करते रहेंगे प्रेरित-धर्मराज मौर्य,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मां शीतला अतिथि गृह संयारा में बुद्ध पूर्णिमा की पावन बेला पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर नमन करते हुए उनके जीवन पर अपनी जानकारी को साझा किया।
जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने भगवान बुद्ध को नमन करते हुए कहा कि भारतीय धर्म और अध्यात्म की महान परंपरा में इस तिथि का विशेष महत्व है, क्योंकि इसी दिन प्रकृति की गोद में करुणावतार भगवान बुद्ध का जन्म,उनको ज्ञान प्राप्ति और उनका महापरिनिर्वाण तीनों दिव्य घटनाएं घटित हुईं।भगवान बुद्ध का जीवन त्याग,अहिंसा,करुणा और सह-अस्तित्व का जीवंत उदाहरण है। उनके उपदेश प्रत्येक कालखंड में मानवता के लिए पथप्रदर्शक हैं।
उन्होंने बताया कि वैशाख की पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं बल्कि आत्मचिंतन,जागरूकता और अध्यात्म व मानवता के मार्ग पर अनवरत चलने का संकल्प है,भगवान बुद्ध का संपूर्ण जीवन त्याग,ज्ञान और करुणा की अद्वितीय यात्रा थी।एक ऐसी यात्रा जिसने मानव जीवन के गूढ़ प्रश्नों का सरल और व्याहारिक समाधान प्रस्तुत किया।दुनिया का ऐसा कोई हिस्सा नहीं बचा था जहां बौद्ध भिक्षुओं के कदम न पड़े हों।दुनिया भर के हर इलाके से खुदाई में भगवान बुद्ध की प्रतिमा निकलती है दुनिया की सर्वाधिक प्रतिमाओं का रिकॉर्ड भी भगवान बुद्ध के नाम दर्ज है। भगवान बुद्ध के अमूल्य संदेश युगों-युगों तक मानवता का पथ आलोकित करते रहें।
इस मौके पर जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतू कनौजिया,चेयरमैन सिराथू राजेंद्र कुमार भोला यादव,जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा योगेंद्र सिंह,मण्डल प्रभारी हीरा लाल सरोज,मण्डल अध्यक्ष प्रदीप कुमार पटेल,जितेंद्र मौर्य,अजय शुक्ला,राहुल कुशवाहा,मनीष मौर्य सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहें।








