कौशाम्बी: कौशाम्बी में तेज रफ्तार का कहर,खड़े ट्रेलर ट्रक से टकराई ट्रक,ट्रक चालक और क्लीनर केबिन में फंसे,ग्रामीणों की मदद से पुलिस रेस्क्यू में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है,जहा एक तेज रफ्तार ट्रक हाइवे पर खड़े ट्रेलर ट्रक से पीछे से जाकर टकरा गई,टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह से डैमेज हो गया जिसमें ट्रक चालक और क्लीनर फंस गए,हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक चालक और क्लीनर को बाहर निकाला और इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के अथसराय के पास नेशनल हाइवे की है जहा एक तेज रफ्तार ट्रक हाइवे पर खड़े ट्रेलर ट्रक से पीछे से जाकर टकरा गई,टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह से डैमेज हो गया जिसमें ट्रक चालक और क्लीनर फंस गए,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए भेज दिया और हाइवे को क्लियर कराने में जुट गई है।








