सांसद ने मृतक भारत यादव के परिजनों को बुलाकर सौंपा पार्टी द्वारा भेजा गया दो लाख रुपए आर्थिक सहायता का चेक

कौशाम्बी: सांसद ने मृतक भारत यादव के परिजनों को बुलाकर सौंपा पार्टी द्वारा भेजा गया दो लाख रुपए आर्थिक सहायता का चेक,

यूपी के कौशाम्बी जिले में समाजवादी पार्टी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने मृतक भारत यादव के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की।समाजवादी पार्टी कार्यालय बुलाकर सांसद ने पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये का चेक सौंपा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह मदद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से दी गई है, ताकि कठिन समय में परिवार को सहारा मिल सके। वहीं सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी दोहराई है।

गौरतलब है कि 19 अप्रैल को अड़हरा गांव में प्रेम विवाह का विरोध करने पर भारत यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor