कौशाम्बी: जिला अस्पताल में पिता का मौत पर बेटी ने किया हंगामा,डॉक्टरों पर रुपयों के देने के बावजूद गलत इलाज से मौत का लगाया आरोप,
यूपी के कौशाम्बी जिले में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक 55 वर्षीय मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ है। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही और रुपए देने के बावजूद गलत इलाज किए जाने के आरोप लगाए हैं जिसके चलते अधेड़ की मौत हो गई थी।
मामला जिला अस्पताल का है जहा कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी गांव निवासी 55 वर्षीय छोटू की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात करीब 1 बजे छोटू के पेट में अचानक तेज दर्द उठा, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,अस्पताल में डॉक्टरों ने मरीज को भर्ती कर इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद हालत गंभीर बताते हुए रेफर करने की बात कही गई।
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने बेहतर इलाज का भरोसा देकर उनसे 20 हजार रुपए की मांग की, जिसे उन्होंने दे भी दिया। लेकिन शनिवार सुबह करीब 11 बजे इलाज के दौरान छोटू की मौत हो गई।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की जान चली गई।परिजनों का आरोप है कि “डॉक्टरों ने पैसे लिए, सही इलाज नहीं किया, गलत इंजेक्शन लगा दिया और हमारे मरीज की जान चली गई।मौत की खबर मिलते ही परिजन भड़क उठे और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।
इस मामले में सीएमओ डॉ संजय कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह एक मीटिंग में है,सीएमएस से बात कर लीजिए, सीएमएस से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे बात नहीं हो सकी।








