कौशाम्बी: लोक अदालत के साथ साथ अब समाधान समारोह में सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मुकदमों का भी सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा निस्तारण,ऐसे करे आवेदन:प्रिया सिंह,
यूपी के कौशाम्बी जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय कौशाम्बी में राष्ट्रीय लोक अदालत के 09 मई, 2026 को आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रिया सिंह ने देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा याचिकाओ, पारिवारिक वाद, बैंक वसूली, एन.आई.एक्ट, विधुत के मामले, श्रम सम्बन्धी, लेबर सम्बन्धी, जमीन सम्बन्धी, चालानी व अन्य प्रकार से सम्बन्धित शमनीय वादों का निस्तारण किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत के साथ साथ आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए एवं न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) द्वारा समाधान समारोह 2026 का आयोजन अगस्त में किया जाएगा, 21 अप्रैल 2026 से इसका शुभारंभ कर दिया गया है जिसकी परिणति 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रिया सिंह ने बताया कि विशेष लोक अदालत का आयोजन न्यायालय परिसर में 21, 22 तथा 23 अगस्त को होगा जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामले शामिल किया जायेगा । विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य / जिला / तालुका /उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार / समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा । इस सुलह वार्ता का आयोजन 21 अप्रैल 2026 को समाधान समारोह के आरम्भ के साथ शुरु हो गया है ।
इस समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का लक्ष्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है।सभी सम्बंधित पक्षों को आमंत्रण अधिवक्ताओं, वादकारियों तथा अन्य सभी सम्बंधित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए आमंत्रित किया गया है। 21 अप्रैल 2026 से आरम्भ हो रहे समाधान समारोह में आपसी सहमति एवं वार्ता से समाधान तलाशने का प्रयास किया जायेगा। इन सुलह-बैठकों का आयोजन राज्य / जिला / तालुका / उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार / समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा जिसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ तथा । अथवा सचिव विधिक सेवा प्राधिकार / समिति पक्षकारों की मदद करेंगे। पक्षकार इन सुलह-प्रयास हेतु बैठकों / वार्ताओं में सशरीर अथवा आभासी रूप से शामिल हो सकते हैं।
अपने मामले (जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है) को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) में कैसे शामिल करें।
इसके लिए गूगल फॉर्म तैयार किया गया है। इस गूगल फॉर्म को भरना अत्यंत सरल है। इसे भरकर अपने मामले को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 में शामिल किया जा सकता है। यह गूगल फॉर्म माननीय सर्वोच्च न्यायालय के वेबसाइट https://www.sc पर उपलब्ध है।
गूगल फॉर्म लिंक- https://forms.ale/pRWbif6wAPrcgMsZ8
गूगल फ़ॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 31 मई, 2026 निर्धारित की गई हैं।








