डीएम ने की जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की बैठक,RRC सेन्टर का संचालन व्यवस्थित एवं प्रभावी तरीके से सुनिश्चित कराने के निर्देश

कौशाम्बी: डीएम ने की जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की बैठक,RRC सेन्टर का संचालन व्यवस्थित एवं प्रभावी तरीके से सुनिश्चित कराने के निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की बैठक की।

डीएम ने व्यक्तिगत शौचालयों की रेट्रोफिटिंग के लिए किए जा रहे सर्वे की समीक्षा के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी से कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष रेट्रोफिटिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करा लिया जाय।

उन्होंने RRC संचालन की समीक्षा के दौरान RRC संचालन की स्थिति ठीक न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी एवं सभी सहायक विकास अधिकारी (पं0) से कहा कि सभी RRC सेन्टर का संचालन व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किया जाय, ताकि सेन्टर संचालन के उद्देश्यों की पूर्ति की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी बैठक तक अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने सामुदायिक शौचालय के संचालन एवं केयरटेकरों के भुगतान की स्थिति की समीक्षा के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी से कहा कि केयरटेकरों को समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जिला पंचायतराज अधिकारी ने बताया कि ग्राम पुरखास में निर्मित प्लास्टिक यूनिट में 25.02 कुन्तल एवं ग्राम टेंवा में निर्मित प्लास्टिक यूनिट में 28.80 कुन्तल प्लास्टिक एकत्र किया जा चुका है, जिसमें प्लास्टिक का धुलाई व छटाई का कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं लोक निर्माण विभाग से समन्वय कर बिक्रय की कार्यवाही प्रचलित है। वर्तमान में अन्य वेण्डरों से प्लास्टिक का बिक्रय करते हुए ओ.आर.एस. जनरेट किया जा रहा है। उन्होने बताया कि गोबरधन योजना के अन्तर्गत ग्राम बिदांव में स्थापित बायो गैस प्लान्ट से उत्पादित गैस से गौ-आश्रय स्थल, पुलिस चौकी एवं पंचायत भवन में विद्युत आपूर्ति की जा रही है।

जिला पंचायतराज अधिकारी ने बताया कि जनपद में और 10 सामुदायिक शौचालयो के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिस पर जिलाधिकारी ने उपयुक्त स्थान का चयन कर अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor