डीएम ने की खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा,DSO को 06 रिक्त उचित दर दुकानों को नियमानुसार शीघ्र नियुक्ति करने के दिए निर्देश

कौशाम्बी: डीएम ने की खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा,DSO को 06 रिक्त उचित दर दुकानों को नियमानुसार शीघ्र नियुक्ति करने के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

डीएम ने समीक्षा के दौरान DSO मंगेश कुमार मौर्य को 06 रिक्त उचित दर दुकानों को नियमानुसार शीघ्र नियुक्ति कराने के निर्देश देते हुए कहा कि दुकान रिक्त होने पर नियमानुसार समयबद्ध नियुक्ति की कार्यवाही पूर्ण करा लिया जाय।

उन्होंने ई.के.वाई.सी. एवं अवशेष यूनिटों पर आधार सीडिंग में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि पात्र लोगों को राशन कार्ड से लाभान्वित किया जाय, किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाय। उन्होंने निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवनों की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor