भाजपा की डबल इंजन की सरकार नाली सड़क तक ही नहीं बल्कि हमारी आस्था और संस्कृति को भी कर रही है मजबूत-धर्मराज मौर्य

कौशाम्बी: भाजपा की डबल इंजन की सरकार नाली सड़क तक ही नहीं बल्कि हमारी आस्था और संस्कृति को भी कर रही है मजबूत-धर्मराज मौर्य,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद मंझनपुर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर का वंदन योजना के तहत सौंदर्यीकरण के कार्य का जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने विधि विधान से भूमि पूजन किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने भूमि पूजन कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार सिर्फ नाली और सड़क तक ही सीमित नहीं है बल्कि आस्था,संस्कृत,और इतिहास तीनों को मजबूत कर रही है।भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास के साथ साथ विरासत को भी आगे बढ़ाएगी,वंदन योजना से धार्मिक,सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण व विकास निरंतर प्रगति पर है ये मेरा नहीं जमीन पर दिख रहे काम का प्रमाण है,इस योजना से हमारे प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार हो रहा है,जो मंदिर खंडहर हो गए थे,आज वहां भजन कीर्तन गूंज रहा है हमारी आने वाली पीढ़ी को पता चले कि उनकी जड़े कितनी मजबूत हैं।

इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी ने कहा कि वंदन योजना द्वारा धार्मिक,सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण,सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं से सुदृढ़ीकरण लगातार प्रगति पर है,01 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से होने वाले इस कार्य से मंदिर परिसर को एक भव्य आकर्षक और दिव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम चौधरी,प्रदेश महासचिव व्यापार मण्डल रमेश अग्रहरि,जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय तिवारी,अंशुल केसरवानी,निरंजन चौधरी,विपिन केसरवानी,पवन केसरवानी,रामयश लोधी,दुर्गेश गुप्ता सहित कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor