कौशाम्बी: असम,पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की जीत जनता का मोदी जी के कुशल नेतृत्व पर अटूट विश्वास का प्रमाण-धर्मराज मौर्य,
यूपी के कौशाम्बी में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में असम,पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में एनडीए की प्रचण्ड बहुमत की जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया और झालमुड़ी बांटकर बधाई दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि असम व पश्चिम बंगाल की देवतुल्य जनता का मोदी जी के कुशल नेतृत्व पर अटूट विश्वास का प्रमाण है तथा एनडीए की जनसेवा,गरीब कल्याण,विकसित भारत एवं जनकल्याण की प्रभावशाली नीतियों की अटूट जीत है।यह जनादेश विकास,सुशासन,समृद्धि और स्थिरता के उस मार्ग का समर्थन है,जिस पर नया असम और पश्चिम बंगाल आत्मविश्वास से आगे बढ़ेगा।इस ऐतिहासिक जीत के लिए असम एवं पश्चिम बंगाल की देवतुल्य जनता-जनार्दन,कर्मठशील पार्टी पदाधिकारियों एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार एवं अभिनन्दन है।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल,भोलेशंकर कुशवाहा,चक्रेश मिश्रा,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी,जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी,जगदीश सरोज,प्रदेश महासचिव व्यापार मण्डल रमेश अग्रहरि,जिला मंत्री दिनेश पाण्डेय,भास्कर सिंह,फूलमती सरोज,मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू सहित मण्डल अध्यक्ष कार्यकर्ता उपस्थित रहें।







