प्रभारी मंत्री का कौशाम्बी आगमन कल,गोरखपुर में शिक्षामित्रों के बढ़े हुए मानदेय के भुगतान/वितरण के शुभारम्भ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

कौशाम्बी: प्रभारी मंत्री का कौशाम्बी आगमन कल,गोरखपुर में शिक्षामित्रों के बढ़े हुए मानदेय के भुगतान/वितरण के शुभारम्भ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग,

यूपी के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात एवं जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह मंगलवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे कौशाम्बी पहुंचेंगे।

प्रभारी मंत्री मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, गोरखपुर में शिक्षामित्रों के बढ़े हुए मानदेय के भुगतान/वितरण का शुभारम्भ एवं शिक्षामित्रों के सम्मान हेतु आयोजित समारोह कार्यक्रम (सजीव प्रसारण) के समानान्तर उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor