जनगणना-2027 के सफल संचालन के लिए CSC संचालकों की कार्यशाला आयोजित,दिए गए आवश्यक निर्देश 

कौशाम्बी: जनगणना-2027 के सफल संचालन के लिए CSC संचालकों की कार्यशाला आयोजित,दिए गए आवश्यक निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी जिले में जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-जनगणना कार्य को पूर्ण कराने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जनपद के ग्रामों में संचालित CSC सेंटर/जनसेवा केंद्र संचालकों (VLE) की एक बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन उदयन सभागार में किया गया।

कार्यशाला में ई-डीएम कीर्त कुमार ने जनगणना-2027 के लिए स्व-जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने में CSC संचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपने-अपने ग्रामों में अवशेष किसानों एवं पात्र व्यक्तियों की फार्मर रजिस्ट्री विभाग से समन्वय स्थापित कर शीघ्र पूर्ण कराई जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित CSC सेंटर की ID निरस्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित सभी VLE संचालकों से शासन की योजनाओं एवं अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय सहयोग करने की अपेक्षा की।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor